जेईई मुख्य (JEE Main) 2018 परीक्षा का प्रारूप और पाठ्यक्रम
Published on : 8th December 2017 Author : Tanvi Mittal

जेईई मुख्य (Joint Entrance Examination Main) परीक्षा 2018 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी मुख्य (Main) परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट (jeemain.nic.in) पर जाकर 1 दिसंबर से 1 जनवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के द्वारा छात्रओं को अभियांत्रिकी/वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।
इसके बाद जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2018 परीक्षा 20 मई 2018 को आयोजित की जाएगी। आइए आपको बताते हैं इसके प्रारूप और पाठ्यक्रम के बारे में...
जेईई मुख्य परीक्षा प्रारूप (Pattern):
पेपर |
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
पेपर 1 |
भौतिक विज्ञान |
30 |
120 |
रसायन विज्ञान |
30 |
120 |
|
गणित |
30 |
120 |
|
पेपर 2 |
योग्यता परीक्षा |
50 |
200 |
गणित |
30 |
120 |
|
चित्रकारी |
2 |
70 |
Scroll left or right to view full table
पेपर-1 के लिएः
- कोर्स – पेपर 1 बीई/बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
- परीक्षा की विधि – परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा की अवधि – यह परीक्षा 3 घंटे की होगी।
- प्रश्नों का प्रकार – परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे।
- प्रश्नों की संख्या – परीक्षा में 90 प्रश्न पूछे जायेंगे।
- अंक – प्रश्न पत्र 360 अंक का होगा।
- विषय – प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों में से पूछे जायेंगे।
- अंकन – सही उत्तर के लिए छात्र को 4 अंक दिए जायेंगे।
- नकारातमक अंकन – गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा।
पेपर 2 के लिएः
- कोर्स – पेपर 2 से छात्र बी.आर्च/बीप्लान पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकता है।
- परीक्षा की विधि – परीक्षा ऑफलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा की अवधि – इस परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।
- प्रश्नों का प्रकार – गणित और योग्यता परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। चित्रकारी परीक्षा भी ली जाएगी।
- प्रश्नों की संख्या – परीक्षा में गणित मे 30 प्रश्न, योग्यता टेस्ट में 50 प्रश्न एवं चित्रकारी में 2 प्रश्न पूछे जायेंगे।
- अंक – प्रश्न पत्र 390 अंक का होगा।
- अंकन – सही उत्तर के लिए छात्र को 4 अंक दिए जायेंगे।
- नकारात्मक अंकन – गलत उत्तर के लिए छात्र के 1 अंक काट लिए जायेंगे।
पाठ्यक्रम (Syllabus):
- जेईई मुख्य (JEE Main) परीक्षा के पेपर-1 में प्रश्न भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय से संबंधित आते हैं।
- पेपर-2 में गणित, योग्यता परीक्षण और चित्रकारी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
जेईई मुख्य (JEE Main) परीक्षा 8 अप्रैल को ऑफलाइन और 15-16 अप्रैल 2018 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
IIT JEE Main Exam Previous Years Solved Papers
Recommended Books for IIT JEE Main Exam
0 Comments
Load More