
एसबीआई पीओ मेन परीक्षा (SBI PO Main Exam) 2018 के प्रवेश पत्र हुए जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
एसबीआई बैंक ने पीओ मेन परीक्षा (SBI PO Main) 2018 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पीओ मुख्य परीक्षा (SBI PO Main) 2018 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in/career पर उपलब्ध चुके हैं। कैंडिडेट्स यहां से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ मेन (SBI PO Main) 2018 ऑनलाइन पीरक्षा 4 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का परिणाम 20 अगस्त को जारी किया जाएगा। एसबीआई पीओ प्रवेश पत्र (SBI PO Admit Card) डाउनलोड करते समय पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी, तभी डाउनलोड कर सकेंगे। एसबीआई मेन परीक्षा (Main Exam 2018) का रिजल्ट 20 अगस्त को जारी किया जाएगा। आइए आपके बताते हैं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया-
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड-
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.bank.sbi/careers पर जाएं।
- होमपेज पर “JOIN SBI” टैब पर क्लिक करके “ROLES @ SBI” सेलेक्ट करें।
- पीओ (Probationary Officers) पर क्लिक करें।
- नई विंडो खुल जाएगी।
- इसके बाद पीएओ मेन एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ मेन (SBI PO Main) परीक्षा पैटर्न-
एसबीआई पीओ परीक्षा तीन चरणों में आयोजित कराई जाती है- प्रीलिम्स परीक्षा, मेन परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू। इसकी प्रीलिम्स परीक्षा 1, 7 और 8 जुलाई को आयोजित की गई थी।
पेपर |
प्रश्नों की संख्या |
समय |
तर्क और कंप्यूटर योग्यता |
45 |
60 मिनट |
डेटा विश्लेषण और व्याख्या |
35 |
45 मिनट |
सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता |
40 |
35 मिनट |
अंग्रेजी भाषा |
35 |
40 मिनट |
Scroll left or right to view full table
- मेन परीक्षा में ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव प्रश्न और वर्णनात्मक टेस्ट शामिल है। यह परीक्षा कुल 250 अंक की होगी। ऑब्जेक्टिव टेस्ट के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
- वर्णनात्मक टेस्ट में 50 अंक के दो प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- आखिर में योग्य कैंडिडेट्स को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें-
प्रवेश पत्र |
20 जुलाई 2018 |
एसबीआई पीओ मेन |
4 अगस्त 2018 |
रिजल्ट |
20 अगस्त 2018 |
इंटरव्यू |
24 सितंबर से 12 अक्टूबर 2018 |
Scroll left or right to view full table
0 Comments