एसबीआई पीओ (SBI PO) 2018- परीक्षा का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम
Published on : 31st October 2018 Author : Swati Rathore

एसबीआई पीओ (SBI Probationary Officers) 2018 परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपना अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ का ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू 24 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2018 के बीच आयोजित किया गया था। इसके अलावा मेन परीक्षा का परिणाम 29 अगस्त को जारी किया गया था।
ऐसे करें अंतिम परिणाम डाउनलोड -
- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “JOIN SBI” टैब पर क्लिक करके “Current Openings” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- एसबीआई पीओ लिंक पर क्लिक करें।
- अंतिम परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट्स फाइनल रिजल्ट के पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, फाइनल रिजल्ट में केवल फेज़ 2 मेन परीक्षा और फेज़ 3 इंटरव्यू के अंक जोड़े गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं। अंतिम परिणाम लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं, जो एसबीआई पीओ (SBI PO) 2018 परीक्षा में योग्य हुए हैं। इसी के साथ उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजे गए हैं।
सक्सेसफुल कैंडिडेट्स के लिए लेटर -
परीक्षा में सफल उम्मीदवार के लिए लेटर जारी किए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करके पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, जन्मतिथि व इमेज जानकारी सबमिट करनी होगी।
- सबसे पहले लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो खुलेगी।
- रोल नंबर, जन्मतिथि और इमेज डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- योग्य उम्मीदवारों का महत्वपूर्ण पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसका डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
महत्वपूर्ण तारीखें –
कार्यक्रम |
तिथियां |
रजिस्ट्रेशन शूरू |
21 अप्रैल से 31 मई 2018 |
प्रवेश पत्र |
18 जून 2018 |
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स |
1, 7 और 8 जुलाई 2018 |
परिणाम |
17 जुलाई 2018 |
मेन परीक्षा के प्रवेश पत्र |
20 जुलाई 2018 |
एसबीआई पीओ मेन |
4 अगस्त 2018 |
मेन परीक्षा रिजल्ट |
29 अगस्त 2018 |
इंटरव्यू प्रवेश पत्र |
1 सितंबर 2018 |
ग्रुप इंटरव्यू |
24 सितंबर से 12 अक्टूबर 2018 |
अंतिम रिजल्ट |
30 अक्टूबर 2018 |
महत्वपूर्ण लिंक –
0 Comments