एमएचटी सीईटी (MHT CET) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
डीटीएच महाराष्ट्र के द्वारा एमएचटी सीईटी (MHT CET) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तारीख 10 मई 2018 है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में अनुमति नहीं दी जाएगी। एमएचटी सीईटी (Maharashtra Common Entrance Test)2018 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और परिणाम 3 जून 2018 के घोषित किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कैसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया -
- सबसे पहले वेबसाइट https://www.dtemaharashtra.gov.in/mhtcet2018/
- पर जाएं।
- होमपेज पर प्रवेश पर के दिए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉग इन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान -
- प्रवेश पत्र की कॉपी ले जाना नहीं भूलें।
- एक फोटो और आईडी।
- अगर कैंडिडेट के प्रवेश पत्र में गलती है, तो संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सुधार के लिए संपर्क करें।
प्रवेश पत्र डिटेल -
- कैंडिडेट का नाम।
- कैंडिडेट का पंजीकरण नंबर।
- रोल नंबर।
- परीक्षा तिथि।
- कैंडिडेट के हस्ताक्षर।
आईडी प्रूफ के लिए दस्तावेज -
- वोटर आईडी कार्ड।
- इंडियन पासवर्ड।
- आधार कार्ड/ फोटो के साथ ई-आधार कार्ड।
- पेन कार्ड।
- फोटो के साथ बैंक पासबुक।
- स्कूल या कॉलेज की आईडी।
- राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस।
एमएचटी सीईटी (MHT-CET) परीक्षा दिशा-निर्देश -
- कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से पहले पहुंचना होगा।
- प्रवेश पत्र और फोटो के अलावा अन्य सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है।
- प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- एमएचटी सीईटी (MHT-CET) परीक्षा 3 घंटे के लिए ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें -
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
18/01/2018 से 25/03/2018 |
अंतिम तारीख के बाद (लेट फीस 500 रु.) |
26/03/2018 से 31/03/2018 03//04/2018 से 04/04/2018 |
प्रवेश पत्र |
24/04/2018 से 10/05/2018 |
परीक्षा |
10/05/2018 |
परिणाम |
03/06/2018 |
Scroll left or right to view full table
0 Comments