
आईबीपीएस पीओ (IBPS PO) 2018 - मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
आईबीपीएस पीओ मेन परीक्षा (PO Main Exam) 2018 के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने मेन परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरे चरण की आईबीपीएस पीओ मेन परीक्षा ऑनलाइन 18 नवंबर, 2018 को आयोजित की जाएगी। मेन परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2018 में घोषित किया जाएगा। पीओ (Probationary Officers) के आखिरी चरण इंटरव्यू का जनवरी या फरवरी 2019 में आयोजन किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें मेन परीक्षा के प्रवेश पत्र -
- सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर सीआरपी पीओ के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकाल लें।
मेन परीक्षा (Main Exam) पैटर्न -
टेस्ट |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
तर्क और कंप्यूटर योग्यता |
45 |
60 |
सामान्य जागरूकता |
40 |
40 |
अंग्रेजी भाषा |
35 |
40 |
डेटा विश्लेषण और व्याख्या |
35 |
60 |
कुल |
155 |
200 |
अंग्रेजी भाषा (निबंध) |
2 |
25 |
Scroll left or right to view full table
- मेन परीक्षा 3 घंटे की जाती है।
- अंग्रेजी भाषा के लिए अगल से 30 मिनट का समय दिया जाता है।
- प्रत्येक प्रश्न के गलत जवाब पर 0.25 की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।
- पेपर अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आता है।
महत्वपूर्ण तारीखें -
कार्यक्रम |
तारीखें |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू |
14/08/2018 - 4/09/2018 |
आवेदन फीस |
14/08/2018 - 4/09/2018 |
प्री-परीक्षा ट्रेनिंग |
1/10/2018 – 7/10/2018 |
प्रीलिम्स ऑनलाइन परीक्षा |
|
प्रीलिम्स- कॉल लेटर |
27 सितंबर से 14 अक्टूबर 2018 |
ऑनलाइन परीक्षा |
13/10/2018, 14/10/2018, 20/10/2018 और 21/10/2018 |
परिणाम |
31 अक्टूबर 2018 |
मेन ऑनलाइन परीक्षा |
|
मेन परीक्षा प्रवेश पत्र |
4 नवंबर 2018 |
ऑनलाइन परीक्षा |
18 नवंबर 2018 |
रिजल्ट |
दिसबंर 2018 |
इंटरव्यू |
|
इंटरव्यू कॉल लेटर |
जनवरी 2019 |
इंटरव्यू |
जनवरी / फरवरी 2019 |
आवंटन |
अप्रैल 2019 |
Scroll left or right to view full table
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट -
आईबीपीएस पीओ 2018 प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 31 अक्टूबर को घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट्स अपना परिणाम 7 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। पीओ मेन (PO Main) परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
- सीआरपी पीओ VIII के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- परिणाम डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
0 Comments