चयन प्रक्रिया -
आईबीपीएस पीओ परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण की प्रारंभिक परीक्षा 100 अंक की होती है। अगले चरण में भाग लेने के लिए प्रारंभिक परीक्षा में योग्य होना आवश्यक होता है। प्रीलिम्स परीक्षा में स्कोर किए गए अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में जोड़े नहीं जाते हैं।
दूसरे चरण की मेन परीक्षा 200 अंक की होती है। कैंडिडेट को मेन परीक्षा में अच्छा स्कोर करना होता है। क्योंकि प्राप्त किए गए स्कोर फाइनल मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते हैं।
अंतिम तीसरा इंटरव्यू चरण 100 अंक का होता है। इस चरण के लिए मेन परीक्षा में पास होना अनिवार्य है।
आईबीपीएस पीओ परीक्षा पैटर्न –
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
टेस्ट
|
प्रश्नों की संख्या
|
अंक
|
तर्क
|
35
|
35
|
मात्रात्मक रूझान
|
35
|
35
|
अंग्रेजी भाषा
|
30
|
30
|
कुल
|
100
|
100
|
- प्रारंभिक परीक्षा 1 घंटे की होती है।
- प्रत्येक प्रश्न के गलत जवाब पर 0.25 की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।
- पेपर अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आता है।
मेन परीक्षा (Main Exam)
टेस्ट
|
प्रश्नों की संख्या
|
अंक
|
तर्क और कंप्यूटर योग्यता
|
45
|
60
|
सामान्य जागरूकता
|
40
|
40
|
अंग्रेजी भाषा
|
35
|
40
|
डेटा विश्लेषण और व्याख्या
|
35
|
60
|
कुल
|
155
|
200
|
अंग्रेजी भाषा (निबंध)
|
2
|
25
|
- मेन परीक्षा 3 घंटे की जाती है।
- अंग्रेजी भाषा के लिए अगल से 30 मिनट का समय दिया जाता है।
- प्रत्येक प्रश्न के गलत जवाब पर 0.25 की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।
- पेपर अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आता है।
आईबीपीएस पीओ परीक्षा इंटरव्यू -
- मेन परीक्षा के बाद योग्य कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। आखिरी तीसरे चरण के 100 अंक दिए जाते हैं। इसके बाद अंतिम में मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
आईबीपीएस पीओ परीक्षा सिलेबस -
1. तार्किक विषय में वर्बल और नॉन वर्बल के प्रश्न होते हैं। इसमें में ब्लड रिलेशन / सिटींग अरंजेमेंट / कोडिंग-डिकोडिंग, संख्या श्रृंखला, लेटर और सिंबल सीरीज, स्टेटमेंट और आर्गुमेंट, लॉजिकल प्रोब्लम आदि टॉपिक्स शामिल हैं।
2. अंग्रेजी की तैयारी के लिए दिए गए टॉपिक्स पर विशेष ध्यान दें, जैसे की खाली स्थान भरना, वाक्यांश और मुहावरे, प्रत्यक्ष– अप्रत्यक्ष काल, एक शब्द प्रतिस्थापन, पैसेज, वाक्य पूर्णव्यवस्थित करना, त्रुटि सही करना आदि।
3. डेटा विश्लेषण और व्याख्या सबसे कठिन पेपर है। इसमें सारणीकरण, पाई चार्ट, रेखा चार्ट, लाइन ग्राफ और बार चार्ट आदि के प्रश्न होते हैं।
अन्य मुख्य टॉपिक्स जैसे नंबर सिस्टम, प्रॉब्लम बेस्ड नंबर, डेसीमल फ्रैक्शन, वर्गमूल, घनमूल, पार्टनरशिप, प्रतिशत, अनुपात समानुपात, ऐज रेश्यो, प्रोपोर्शन, लाभ हानि, सरल ब्याज, कंपाउंड इंटरेस्ट, समय एवं दूरी आदि।
4. सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर्स की लेटेस्ट इनफार्मेशन जैसे इंडियन इकोनॉमी, इंटरनेशनल इकोनॉमी, यू एन ओ, मार्केटिंग, भारतीय संविधान, अवार्ड्स & सम्मान, स्पोर्ट्स, फाइनेंस, एग्रीकल्चर आदि से संबंधित प्रश्न आते हैं।
5. कंप्यूटर के पेपर में बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, सॉफ्टवेर – हार्डवेयर, डीबीएमएस, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, इनपुट और आउटपुट डिवाइस, नेटवर्किंग, इन्टरनेट आदि के प्रश्न पूछे जाते हैं।