
यूपीएससी सीडीएस (UPSC CDS) 2017 परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें
यूपीएससी सीडीएस (UPSC Combined Defence Services) 2017 परीक्षा की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। यह परीक्षा भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार का चयन होने के बाद भारतीय सैन्य अकादमी, नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में अभ्यास के लिए भेजा जाता है। उम्मीदवार को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद अंतिम चरण एसएसबी (Service Selection Board) साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। यूपीएससी (UPSC) राष्ट्रीय स्तर पर सीडीएस (CDS) परीक्षा हर साल दो बार फरवरी और नवंबर में आयोजित करता है।
महत्वपूर्ण तारीखें:
- परीक्षा अधिसूचना- 9 दिसंबर 2016
- आवेदन की तिथि- 9 नवंबर से 2 दिसंबर 2016
- प्रवेश पत्र- जनवरी 2017
- परीक्षा की तारीख- 5 फरवरी 2017
- परिणाम- 17 नवंबर 2017
सीडीएस (CDS) का प्रारूप और पाठ्यक्रमः
सीडीएस परीक्षा तीन चरण में होती है। पहला चरण में लिखित परीक्षा, दूसरा चरण साक्षात्कार और तीसरा चरण चिकित्सा जांच आदि शामिल है। सीडीएस (CDS) में लिखित परीक्षा के बाद एसएसबी (SSB) साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन स्कीम भी है।
उम्मीदवार की चयन होने के बाद भारतीय सैन्य अकादमी (Military), नौसेना अकादमी (Indian Navy), वायु सेना अकादमी (Air Force) में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है।
सीडीएस (CDS) के प्रश्न पत्र में कुल 300 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं। पेपर में प्रश्न सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी और गणित इन विषयों से संबंधित आते हैं।
विषय |
अंक |
समय |
प्रश्न का प्रकार |
सामान्य जागरूकता |
100 |
2 घंटे |
बहुविकल्पीय |
अंग्रेजी |
100 |
2 घंटे |
बहुविकल्पीय |
गणित |
100 |
2 घंटे |
बहुविकल्पीय |
कुल |
300 |
- |
- |
Scroll left or right to view full table
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमीः
विषय |
अंक |
समय |
प्रश्न का प्रकार |
सामान्य जागरूकता |
100 |
2 घंटे |
बहुविकल्पीय |
अंग्रेजी |
100 |
2 घंटे |
बहुविकल्पीय |
कुल |
200 |
- |
- |
Scroll left or right to view full table
0 Comments