नीट 2018 परीक्षा पाठ्यक्रम, अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया
Published on : 6th November 2017 Author : Tanvi Mittal

नीट (National Eligibility cum Entrance Test) 2018 राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षा है। स्नातक कोर्स एमबीबीएस (MBBS) या बीडीएस (BDS) में दाखिला देने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। छात्र अप्रैल 2018 में प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएससी (CBSC) नीट परीक्षा को राष्ट्र के विभिन्न शहरों में आयोजित करता है। नीट (NEET) 2018 के लिए अभ्यर्थी जनवरी में आवेदन कर सकेंगे।
नीट पाठ्यक्रम (Syllabus):
नीट (NEET) परीक्षा का पाठ्यक्रम एमसीआई (Medical Council of India) के द्वारा निर्धारित किया जाएगा। पाठ्यक्रम को तैयार अलग-अलग राज्यों के पाठ्यक्रम की समीक्षा करने के बाद किया जाता है।
पाठ्यक्रम में ये विषय हैं शामिलः
विषय (Subject) |
प्रश्न संख्या (No. of questions) |
अंक (Marks) |
भौतिक विज्ञान (Physics) |
45 |
180 |
रसायन विज्ञान (Chemistry) |
45 |
180 |
वनस्पति विज्ञान (Botany) |
45 |
180 |
प्राणि विज्ञान (Zoology) |
45 |
180 |
कुल (Total marks) |
180 |
720 |
Scroll left or right to view full table
नीट (NEET)परीक्षा 2018 प्रारूप:
परीक्षा का माध्यम |
ऑफलाइन |
भाषा |
अंग्रेजी, उड़ीया, तमिल, असमिया, तेलगू, हिंदी, मराठी, कन्नड़, बंगाली और गुजराती |
प्रश्न का प्रकार |
बहुविकल्पी प्रश्न |
प्रश्न की संख्या |
180 |
विषय |
भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान |
अंक योजना |
सही उत्तर 4 अंक |
नकारात्मक अंकित |
गलत उत्तर पर -1 अंक |
परीक्षा की तैयारी
- सबसे पहले छात्र, नीट परीक्षा के पाठ्यक्रम और प्रारूप के बारे में जान लें।
- परीक्षा की तैयारी के लिए एक उचित समय निर्धारित करें।
- पिछले कई वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करके अभ्यास करें।
- परीक्षा में समय प्रबंधन की बहुत जरूरत होती है।
- परीक्षा की तैयारी के समय किसी भी तरह का तनाव आदि ना रखें
नीट Previous Years Solved Papers
0 Comments