
आईबीपएस एसओ (IBPS Specialist Officers) VII मेन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा परिणाम 7 फरवरी शाम को जारी किया गया है। यह परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की गई थी।
आवेदक मुख्य परीक्षा परिणाम 13 फरवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं। एसओ (CRP SPL-VII) प्रारंभिक परीक्षा 30-31 दिसंबर 2017 को आयोजित की गई थी।
आईबीपीएस एसओ (IBPS SO) भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1,315 रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बैंको में कृषि क्षेत्र अधिकारी आईटी अधिकारी, लॉ अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, कार्मिक/मानव संसाधन अधिकारी और विपणन अधिकारी पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
ऐसे देखें परिणामः
- सबसे पहले वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘सीआरपी एसओ फेज VII’ पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- आखिर में परिणाम डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
- इस नीचे गए लिंक पर क्लिक करके सीधा परिणाम पेज पर पहुंच सकते हैं- Click Here
मुख्य (Main) परीक्षा प्रारूप-
- आईटी अधिकारी, विधि अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, एचआर/कार्मिक अधिकारी एवं विपणन अधिकारी पदों के लिए 60 प्रश्न व्यवसाय ज्ञान के आधार पर पूछे जाते हैं।
- समय- 45 मिनट
- कुल अंक- 60
- राजभाषा अधिकारी पद के लिए पेशेवर ज्ञान के आधार पर 47 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- समय- 60 मिनट
- कुल अंक- 60
पद विवरण -
(कुल पद- 1315)
आईटी अधिकारी (IT Officer) |
120 |
कृषि क्षेत्र अधिकारी (Agriculture Field Officer) |
875 |
राजभाषा अधिकारी (Rajbhasha Adhikari) |
30 |
विपणन अधिकारी (Marketing Officer) |
195 |
लॉ अधिकारी (Law Officer) |
60 |
एचआर/कार्मिक अधिकारी (HR/Personnel Officer) |
35 |
महत्वपूर्ण तारीखें -
प्रारंभिक परीक्षा |
30-31 दिसंबर 2017 |
मेन परीक्षा |
28 जनवरी 2018 |
परिणाम |
7 फरवरी 2018 |
एसओ मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा में पास होना अनिवार्य होता है। इसके बाद इंटरव्यू के लिए योग्य उम्मीदवारों को बुलाया जाता है। आखिर में योग्य अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।