
सेबी के द्वारा ऑफिसर ग्रेड ए रिक्रूटमेंट 2018 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। सेबी ने ग्रेड ए ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र 15 सितंबर, 2018 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के जरिए कई ‘ऑफिसर ग्रेड ए’ (असिस्टेंट मैनेजर) पोस्ट की विभिन्न स्ट्रीम जनरल, लीगल, इन्फॉर्मेशन एवं टेक्नोलॉजी आदि पर भर्ती की जाती है।
सेबी ग्रेड ए परीक्षा लेटेस्ट अपडेट - सेबी ऑफिसर ग्रेड ए (SEBI Officer Grade A) 2018 परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2018 है।
एसबीआई ग्रेड ए परीक्षा 2018 अवलोकन -
परीक्षा का नाम |
एसबीआई ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) 2018 परीक्षा |
परीक्षा आयोजक |
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट |
https://www.sebi.gov.in/ |
परीक्षा मोड |
ऑनलाइन |
प्रश्न प्रकार |
बहुविकल्पीय |
वैकेंसी संख्या |
120 |