सेबी रिक्रूटमेंट (SEBI Recruitment) 2018 - ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के प्रवेश पत्र हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Published on : 26th October 2018 Author : Swati Rathore

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड ए परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने सेबी भर्ती के लिए ऑफिसर ग्रेड ए फेज़- I 2018 पोस्ट पर अप्लाई किया है, वे एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऑफिसर ग्रेड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 अक्टूबर, 2018 को जारी किए गए थे। उम्मीदवार 23 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल सकते हैं।
सेबी ऑफिसर ग्रेड ए (SEBI Officer Grade A) 2018 परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2018 थी। ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर)- जनरल स्ट्रीम, लीगल स्ट्रीम, सूचना टेक्नोलॉजी स्ट्रीम और इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए फेज़- 1 परीक्षा 17 नवंबर को आयोजित जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें -
परीक्षा |
तिथियां |
नोटिफिकेशन |
15 सितंबर 2018 |
आवेदन की अंतिम तारीख |
7 अक्टूबर 2018 |
प्रवेश पत्र |
23 अक्टूबर से 17 नवंबर 2018 |
फेज़ I परीक्षा |
17 नवंबर 2018 |
फेज़ II परीक्षा |
16 दिसंबर 2018 |
इंटरव्यू |
अपडेट जल्द |
रिजल्ट |
अपडेट जल्द |
सेबी ऑफिसर ग्रेड ए 2018 प्रवेश पत्र -
सेबी ऑफिसर ग्रेड ए (SEBI Officer Grade A) परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र 23 अक्टूबर को जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में ई-एडमिट कार्ड की कॉपी ले जाना अनिवार्य है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर जाएं।
- होमपेज पर कॅरियर ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- “सेबी रिक्रूटमेंट 2018 कॉल लेटर” लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी।
- पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- आपकी स्क्रीन पर प्रवेश पत्र आ जाएगा।
- आखिर में प्रवेश पत्र का प्रिंट निकाल सकते हैं।
सेबी ऑफिसर ग्रेड ए 2018 रिजल्ट -
सेबी ग्रेड ए परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर 2018 में घोषित किया जा सकता है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जारी किया जाएगा। कैंडिडेट पंजीकरण आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके परिणाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “ऑफिसर ग्रेड ए रिजल्ट 2018” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- इसके बाद रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सेबी 2018 पैटर्न -
सेबी परीक्षा तीन चरण में आयोजित की जाती है।
- फेज़ I- ऑनलाइन परीक्षा
- फेज़ II- ऑनलाइन परीक्षा (3 पेपर)
- इंटरव्यू
सेबी ऑफिसर ग्रेड ए सिलेबस -
सेबी ग्रेड ए परीक्षा में मात्रात्मक योग्यता, तर्क, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता विषयों से संबंधित टॉपिक्स शामिल होते है। उम्मीदवार ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) सिलेबस के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया –
- सेबी योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
सेबी ग्रेड ए Previous Years Solved Papers
0 Comments