?????? ????? ??

आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2021 - परीक्षा तारीखें, आवेदन पत्र, योग्यता, पैटर्न एवं सिलेबस, प्रवेश पत्र, उत्तर कुंजी, रिजल्ट

Last Modified on : 24 Apr 2024

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा आरआरबी ग्रुप डी पोस्ट के लिए 62,907 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। आरआरबी ग्रुप डी की गेटमैन/ पोस्टमैन/ पोर्टर/ हेल्पर और अन्य पोस्ट के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्ति की जाएगी। रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। देशभर में भारतीय रेलवे हर साल सबसे ज्यादा वैकेंसी निकालती है।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) विभिन्न प्रकार की अलग- अलग विभागों के लिए नियुक्ति करता है।

आरआरबी ग्रुप डी लेटेस्ट अपडेट 2021 - रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) की परीक्षा 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख, केंद्र और शिफ्ट की पूर्ण जानकारी अधिसूचना जारी की जा चुकी है। 17 सितंबर को होने वाली सीबीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आरआरबी की रीजन वेबसाइट पर 13 सितंबर को जारी किए जाएंगे। आरआरबी बोर्ड के द्वारा इसके मॉक टेस्ट लिंक 10 सितंबर को अपडेट किए जाएंगे।

इसके अलावा 16 अक्टूबर के बाद होने वाली आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा का शेड्यूल 30 सितंबर नहीं अब 5 अक्टूबर, 2021 को जारी किया जाएगा। पहले शेड्यूल 20 सितंबर, 2021 को जारी किया जाना था। कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और अन्य जानकारी 5 अक्टूबर को प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी के प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

RRB Group D Admit Card - Download Here 

आरआरबी ग्रुप डी 2021 अवलोकन –

परीक्षा का नाम

आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2021

परीक्षा आयोजक 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड

पोस्ट का नाम

ग्रुप डी

कुल वैकेंसी संख्या

62,907

परीक्षा मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

http://www.indianrailways.gov.in/

Scroll left or right to view full table

RRB Group D Exam in English - Read Here

आरआरबी ग्रुप डी 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम

तारीख

आवेदन शूरू

10 फरवरी 2021

अंतिम तिथि

31 मार्च 2021

प्रवेश पत्र

13 सितंबर 2021

परीक्षा की तिथि

17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2021

Scroll left or right to view full table

ऐसे चेक करें परीक्षा केंद्र एवं तिथि –

  • सबसे पहले आधिकारिक रीजनल वेबसाइट http://www.rrbahmedabad.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए परीक्षा शहर तथा दिनांक की जानकारी के लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।
  • आपकी परीक्षा तिथि, केंद्र और शिफ्ट की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

या

इसके डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी 2021 का पैटर्न एवं सिलेबस

आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया –

ग्रुप डी वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के आधार पर किया जाता है।

  1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  2. पीईटी (Physical Efficiency Test)
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)
  4. मेडिकल फिटनेस टेस्ट

सीबीटी परीक्षा पैटर्न -

विषय

प्रश्नों की संख्या

समय सीमा

गणित (Mathematics)

25

 

 

90 मिनट

सामान्य तर्क (General Intelligence & Reasoning)

20

सामान्य विज्ञान (General Science)

30

सामान्य जागरूकता (General Awareness)

25

Scroll left or right to view full table

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 90 मिनट की होती है। इस सीबीटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग स्कीम होगी। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस -

सामान्य खुफिया और तर्क (General Intelligence & Reasoning)

गणित (Mathematics)

सामान्य विज्ञान (General Science)

सामान्य जागरूकता (General Awareness)

एनालॉजीज

संख्या प्रणाली

भौतिकी

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

अल्फान्यूमेरिक सीरीज

बॉडमास

केमिस्ट्री एंड लाइफ विज्ञान

संस्कृति

कोडिंग डिकोडिंग

डेसीमल

 

स्पोर्ट

गणितीय संचालन

फ्रैक्शन

 

व्यक्तित्व

रिलेशनशिप

अनुपात

 

अर्थशास्त्र

सैलोगिज्म

एचसीएफ और एलसीएम

 

राजनीति

 

अनुपात

 

 

विश्लेषणात्मक तर्क

एसआई और सीआई

 

 

दिशा-निर्देश

बीजगणित

 

 

डीआई और डेटा दक्षता

क्षेत्रमिति

 

 

 

ज्यामिति

 

 

 

त्रिकोणमिति

 

 

 

आयु और गणना

 

 

 

सांख्यिकी

 

 

Scroll left or right to view full table

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) -

कैंडिडेट्स को सीबीटी के बाद पीईटी की प्रक्रिया से गुजरना होता है। पीईटी के लिए मापदंड इस प्रकार हैं -

पुरुष उम्मीदवार

  • कैंडिडेट को 35 किग्रा वजन उठा कर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी है।
  • 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी की दौड़ पूरी करने में सक्षम होना चाहिए।

महिला उम्मीदवार

  • महिला उम्मीदवार को 20 किग्रा वजन उठा कर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी है।
  • 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी की दौड़ पूरी करने में सक्षम होनी चाहिए।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेटिकल फिटनेस टेस्ट –

सीबीटी और पीईटी के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। आखिर में मेडिकल फिटनेस टेस्ट होता है।

Complete RRB Group D Syllabus - Download Here

आरआरबी ग्रुप डी 2021 की योग्यता

कैंडिडेट की एनसीवीटी/ एससीवीटी या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होनी चाहिए।

आयु सीमा -

  • न्यूनतम - 18 वर्ष
  • अधिकतम - 31 वर्ष

कैटेगरी

आयु छूट

एससी/ एसटी

5 साल

ओबीसी

3 साल

पीडब्ल्यू

10 साल

Scroll left or right to view full table

आरआरबी ग्रुप डी 2021 की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले रीजनल वेबसाइट www.rrbahmedabad.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CEN02/2021” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के लिए कैंडिडेट का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर  और ईमेल आईडी की आवश्यकता होती है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन पत्र के लिए लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र में शैक्षिक योग्यता एवं व्यक्तिगत आवश्यक जानकारी डालें।  
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन्ड फोटो अपलोड और फीस का भुगतान करें।
  • आखिर में कैंडिडेट्स आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट –

  1. कैंडिडेट की कलर फोटो का साइज 20 – 50 केबी और जेपीईजी फॉर्मेंट में होना चाहिए।
  2. एससी/ एसटी सर्टिफिकेट का साइज 50 से 100 केबी के बीच में होना चाहिए।

आवेदन फीस -

कैटेगरी

फीस

सामान्य / ओबीसी

500 रु.

एससी/ एसटी/ महिला/ पूर्व सैनिक

250 रु.

Scroll left or right to view full table

  • उम्मीदवार आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी 2021 अन्य विवरण

आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र –

  • नीचे दी गई रीजनल आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbahmedabad.gov.in/ पर जाएं।
  • CEN 02/2021 (Level 1 Posts) एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा से लॉग इन करें।
  • उसके बाद आपका प्रवेश पत्र दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करने से पहले सभी विवरण को चेक कर लें।
  • यदि सभी विवरण सही है तो प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

कैंडिडेट्स को रेलवे ग्रुप डी (Railway Group D) 2021 के ई-एडमिट कार्ड की एसएमएस और ईमेल मैसेज के द्वारा वेबसाइट पर अपलोड होने की जानकारी दी जाएगी। कॉल लेटर ऑफलाइन यानि पोस्ट नहीं किए जाएंगे।

आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी  -

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। कैंडिडेट उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

  • सबसे पहले क्षेत्रीय वेबसाइट http://www.rrbahmedabad.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी पीडीएफ ब्राउज़र पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आखिर में प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट –

रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) 2021 परीक्षा के परिणाम आरआरबी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के बाद घोषित किए जाएंगे।

  • रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ग्रुप डी रिजल्ट 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • इसके बाद अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

वैकेंसी विवरण -

  • आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) 2021 के जरिए कुल 62,907 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आरआरबी

जोन

वैकेंसी

अहमदाबाद

डब्ल्यूआर

6087

अजमेर

एनडब्ल्यूआर

4755

इलाहाबाद

एनसीआर

4762

बेंगलुरु

एसडब्ल्यूआर

2293

भोपाल

डब्ल्यूसीआर

3522

भुवनेश्वर

ईसीओआर

1532

बिलासपुर

एसईसीआर

1159

चंडीगढ़

एनआर

7832

चेन्नई

एसआर

2979

गोरखपुर

एनईआर

3388

गुवाहटी

एनएफआर

2577

कोलकाता

ईआर

2367

मुंबई

सीआर

4625

पटना

ईसीआर

5981

रांची

एसईआर

2525

सिकंदराबाद

एससीआर

6523

कुल

 

62907

Scroll left or right to view full table

कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी -

आरआरबी

जनरल

एससी

एसटी

ओबीसी

कुल

अहमदाबाद

3056

901

477

1653

6087

अजमेर

2493

704

360

1198

4755

इलाहाबाद

2533

736

352

1141

4762

बेंगलुरु

1184

346

167

596

2293

भोपाल

1772

493

296

961

3522

भुवनेश्वर

783

245

158

346

1532

बिलासपुर

587

168

87

317

1159

चंडीगढ़

3955

1174

590

2113

7832

चेन्नई

1550

431

332

666

2979

गोरखपुर

1686

500

276

926

3388

गुवाहटी

1304

384

193

696

2577

कोलकाता

1155

355

203

654

2367

मुंबई

2321

675

393

1236

4625

पटना

3016

899

450

1614

5981

रांची

1240

426

197

662

2525

सिकंदराबाद

3254

1016

530

1723

6523

कुल

31889

9453

5061

16502

62907

Scroll left or right to view full table

सामान्यतः पूछे जानेवाले प्रश्न -

प्रश्न 1. आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) की भर्ती किस पद के लिए की जाती है?

उत्तर. इस परीक्षा के जरिए स्वीचमैन/ पोस्टमैन/ पोर्टर/ हेल्पर और अन्य पोस्ट के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्ति की जाती है।

प्रश्न 2. आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर. आरआरबी ग्रुप डी 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 3. इस परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

उत्तर. कैंडिडेट की एनसीवीटी/ एससीवीटी या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होनी चाहिए।

प्रश्न 4. आरआरबी ग्रुप डी के लिए कितनी आयु सीमा होनी चाहिए?

उत्तर. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 31 वर्ष होनी चाहिए।

प्रश्न 5. ग्रेड डी के प्रवेश पत्र कब डाउनलोड कर सकते है?

उत्तर. सीबीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आरआरबी की रीजन वेबसाइट पर परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।

0 Comments