डीएमआरसी भर्ती (DMRC Recruitment) 2018- जारी हुए कंप्यूटर बेस्ट ऑनलाइन परीक्षा के प्रवेश पत्र, जानिए इसकी प्रक्रिया

Last Modified: 19 Apr 2024

डीएमआरसी (Delhi Metro Rail Corporation) ने जूनियर इंजीनियर/ असिस्टेंट मैनेजरभर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाकर डाउनलोड करसकते हैं।

डीएमआरसी (DMRC) की परीक्षा 9 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कई विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। जूनियर इंजीनियर/ असिस्टेंट मैनेजर के 1896 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। यह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट है। जानिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में-

ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाएं।
  • होमपेज पर कॅरियर टैब पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • आखिर में प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

पेपर पैटर्न-

परीक्षा दो पार्ट पेपर 1 और पेपर 2 में नेगेटिव मार्किंग के साथ आयोजित की जाएगी।

पेपर 1-

  • पेपर 1 में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में होगा। सामान्य जागरूकता,सामान्य बुद्धिऔर तर्क, मात्रात्मक योग्यता और संबंधित अनुशासन/ज्ञान से संबंधित प्रयस्न पूछे जाते हैं।
  • इसमें कुल 120 प्रश्न आते हैं।
  • परीक्षा को समाप्त करने के लिए 1 घंटा और आधा घंटा दिया जाएगा।

पेपर 2-

  • पेपर 2 में भी बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इसमें कुल 60 प्रश्न आएंगे।

चयन प्रक्रिया-

  • एक्यूसिटिव कैटेगरी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम देने के बाद कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया जाएगा।
  • नॉन एक्यूसिटिव कैटेगरी में ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल नहीं है।

आयु सीमा में छूट-

  • जो उम्मीदवार एससी/एसटी हैं उन्हें 5 साल की छूट दी जाएगी।
  • ओबीसी कैटेगरी को 3 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • पूर्व कर्मचारी के लिए साल 3 साल की छूट के साथ अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।

पदों का जानकारी-

पदों की पूरी योग्यता जानकारी आपको डीएमआरसी के इस लिंक https://cdn3.digialm.com/per/g21/pub/1891 पर जाकर मिलेगी।

महत्वपूर्ण तारीख-

प्रवेश पत्र

26 मार्च 2018

ऑनलाइन परीक्षा शुरू

9 अप्रैल 2018

ऑनलाइन परीक्षा समाप्त

20 अप्रैल 2018

Scroll left or right to view full table

Read This News In English

0 Comments