आरआरबी एएलपी (RRB ALP) 2018 परीक्षा की तैयारी टिप्स, ऐसे लाएं परीक्षा में अच्छे स्कोर

Last Modified: 17 Apr 2024

आरआरबी (Railway Recruitment Board) में एएलपी और टेक्नीशियन 2018 (ALP & Technician 2018) पदों की संख्या 26502 से बढ़ा कर 60000 कर दी गई है। ग्रुप सी पोस्ट असिस्टेंट लोको पायलट के लिए 17,673 और टेक्नीशियन  पोस्ट के लिए 8,829 निकाली गई हैं। आरआरबी एएलपी (RRB ALP) परीक्षा की चयन प्रक्रिया में दो स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

आरआरबी ग्रुप सी भर्ती (RRB Group C Recruitment) 2018 परीक्षा 9 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अच्छे स्कोर के लिए एक बेहतर योजना की जरूरत होती है। सफलता पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स की आवश्यकता है। इससे पहले कैंडिडेट्स को परीक्षा पैटर्न को जानना जरूरी है।

आरआरबी एएलपी एंड टेक्नीशियन (RRB ALP & Technician) 2018 परीक्षा के लिए तैयारी टिप्स-

फर्स्ट स्टेज सीबीटी पैटर्न 2018-

इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और बहुवैकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। सामान्य जागरूकता, अंकगणित, सामान्य खुफिया और तर्क, जीएस और तकनीकी क्षमता विषय शामिल हैं। यह प्रश्न पत्र हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और स्थानीय भाषा में होगा। इस परीक्षा में कुल 75 प्रश्नों के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

टॉपिक्स

प्रश्नों की संख्या

समय

सामान्य विज्ञान

 

 

 

75 प्रश्न

 

 

 

60 मिनट

तर्क

सामान्य जागरूकता

सामान्य खुफिया

अंकगणित

Scroll left or right to view full table

सेकेंड स्टेज सीबीटी-

टॉपिक्स

प्रश्नों की संख्या

समय

गणित

 

 

 

100

 

 

 

90 मिनट

सामान्य खुफिया और तर्क

सामान्य जागरूकता

बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग

अंकगणित

प्रासंगिक व्यापार

75

60 मिनट

कुल

175

2 घंटे 30 मिनट

Scroll left or right to view full table

  1. पैटर्न और सिलेबस जानने के बाद महत्वपूर्ण टॉपिक्स से पढ़ना सबसे पहले शुरू करें।
  2. एनसीईआरटी से गणित का अध्ययन करें फिर उदाहरणों और प्रश्नावली को हल करें।
  3. आर.एस अग्रवाल, आर.डी.शर्मा जैसी किताबों से भी तैयारी कर सकते हैं।
  4. सामान्य बुद्धि और तर्क के लिए किसी भी अचछी किताब से पढ़ाई कर सकते हैं। हर दिन 20 – 30 प्रश्न हल करें।
  5. सामान्य विज्ञान में एनसीईआरटी विज्ञान की किताब के एमसीक्यू हल करें।
  6. सामान्य जागरूकता के लिए रोज अखबार पढ़ें, वर्तमान मामलों पर अभ्यास करें।
  7. वर्तमान मामलों पर चर्चा करें।

आरआरबी एएलपी (RRB ALP) 2018 परीक्षा के मॉक टेस्ट भी जारी किए जा चुके हैं। कैंडिडेट्स इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.gov.in/rrbs.html से डाउनलोड करके परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स मुंबई, बैंगलोर, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, अजमेर, इलाहाबाद, गोरखपुर, सिकंदराबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, जम्मू, गुवाहाटी, बिलासपुर, पटना, मालदा, रांची, मुजफ्फरपुर, त्रिवेंद्रम और सिलीगुड़ी रेलवे मंडल से लोको पायलट भर्ती परीक्षा देंगे। आरआरबी ग्रुप सी भर्ती 2018 परीक्षा 9 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की जा रही है।

Related Posts:

0 Comments