आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) 2018 के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Last Modified: 24 Apr 2024

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन पोस्ट पर होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 अगस्त को जारी कर दिए हैं। आरआरबी ग्रुप सी (RRB Group C) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 9 अगस्त 2018 को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स आरआरबी ग्रुप सी सीबीटी परीक्षा (RRB Group C Computer based test Exam) के प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं जाएंगे।

उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन रेलवे में 26 हजार से ज्यादा वैकेंसी असिस्टेंट लोको पायलट पोस्ट के लिए 17,673 और टेक्नीशियन  ग्रुप सी पोस्ट के लिए 8829 निकाली गई हैं।

आरआरबी (Railway Recruitment Board) उन आवेदकों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा जिन्होंने आरआरबी ग्रुप सी 2018 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं।  परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के पास प्रवेश पत्र की कॉपी होना अनिवार्य है।

  • सबसे पहले रीजनल आधिकारिक वेबसाइट http://rrbcdg.gov.in/ पर जाएं।
  • आरआरबी एग्जाम एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड के टैब पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आखिर में प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भी ले लें।

यहां से करें हॉल टिकट डाउनलोड-

आरआरबी

जोन

वेबसाइट

अहमदाबाद

डब्ल्यूआर

www.rrbahmedabad.gov.in

अजमेर

एनडब्ल्यूआर

www.rrbajmer.gov.in

इलाहाबाद

एनसीआर

www.rrbald.nic.in

बेंगलुरु

एसडब्ल्यूआर

www.rrbbnc.gov.in

भोपाल

डब्ल्यूसीआर

www.rrbbpl.nic.in

भुवनेश्वर

ईसीओआर

www.rrbbbs.gov.in

बिलासपुर

एसईसीआर

www.rrbbilaspur.gov.in

चंडीगढ़

एनआर

www.rrbcdg.gov.in

चेन्नई

एसआर

www.rrbchennai.gov.in

गोरखपुर

एनईआर

www.rrbgkp.gov.in

गुवाहटी

एनएफआर

www.rrbguwahati.gov.in

कोलकाता

ईआर

www.rrbkolkata.gov.in

मुंबई

सीआर

www.rrbmumbai.gov.in

पटना

ईसीआर

www.rrbpatna.gov.in

रांची

एसईआर

www.rrbranchi.gov.in

सिकंदराबाद

एससीआर

www.rrbsecunderabad.nic.in

Scroll left or right to view full table

इसके अलावा मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस के लिए इसकी वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर मॉक टेस्ट सीबीटी लिंक दिखेगा। इसके बाद लिंक पर क्लिक करके लॉग इन करें।

ई-कॉल लेटर टाइम टेबल-

क्रमश संख्या

फर्स्ट स्टेज सीबीटी डेट

डाउनलोड कॉल लेटर

1.

09/08/2018

05/08/2018

2.

10/08/2018

06/08/2018

3.

13/8/2018

09/08/2018

4.

14/08/2018

10/08/2018

5.

17/08/2018

13/08/2018

6.

20/08/2018

16/08/2018

7.

21/08/2018

17/08/2018

8.

29/08/2018

25/08/2018

9.

31/08/2018

27/08/2018

Scroll left or right to view full table

ऐसे देखें अपना परीक्षा केंद्र-

उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र या शहर और तिथि की जानकारी एवं एससी/ एसटी के लिए “ट्रैवल पास और शहर के दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉग इन करें। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

Clcik Here To Read This Article In English

Related Articles:

0 Comments