एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक (SBI Clerk Prelims) 2018 परीक्षा विश्लेषण, यहां करें चेक

Last Modified: 19 Apr 2024

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्लर्क प्रारंभिक (Clerk Prelims) 2018 परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। इस परीक्षा का विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 30 जून को आयोजन किया गया था। अब एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स (SBI Clerk Prelims) 2018 परीक्षा के विश्लेशण का समय है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उनको परीक्षा परिणाम का इंतजार है।

कैंडिडेट्स को इस बैंकिंग परीक्षा से सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलता है, जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे अधिक मांग की जाने वाली भर्ती है। तो आइए क्लर्क परीक्षा विश्लेषण के बारे में बताते हैं-

क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा विश्लेषण-

क्लर्क प्रारंभिक (Clerk Prelims) 2018 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। जिन्हें करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था। अंग्रेजी सेक्शन के अलावा अन्य विषय हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध थे। सही उत्तर देने पर 1 अकं और गलत जवाब पर 0.25 अंक कट किए जाएंगे।

विषय अनुसार विश्लेशण-

सेक्शन

कुल प्रश्न

पेपर स्तर

प्रयास

स्कोर

समय

अंग्रेजी

30

आसान- मध्यम

21-24

18-20

20

संख्यात्मक क्षमता

35

मध्यम

20-22

18-20

20

तार्किक क्षमता

35

आसान-मध्यम

21-24

18-20

20

कुल

100

आसान-मध्यम

70-75

60-65

60

Scroll left or right to view full table

अंग्रेजी भाषा-

सेक्शन

कुल प्रश्न

पेपर स्तर

समझबूझ कर पढ़ना

6

आसान- मध्यम

वाक्य पुनर्मिलन

5

आसान- मध्यम

वाक्यांश प्रतिस्थापन

8

आसान-मध्यम

गलती पहचानना

6

आसान-मध्यम

रिक्त स्थान

5

आसान- मध्यम

Scroll left or right to view full table

अंग्रेजी भाषा का सेक्शन पहले के पैटर्न से मिलता-जुलता था। इस विषय के विश्लेषण की बात करें तो इसका लेवल आसान-मध्यम वर्ग का था।

संख्यात्मक क्षमता

सेक्शन

कुल प्रश्न

पेपर स्तर

द्विघात समीकरण 

5

आसान- मध्यम

डाटा इन्टर्प्रिटेशन

5

आसान- मध्यम

सरलीकरण

5

आसान

गणितीय समस्या

10

आसान-मध्यम

त्रुटिपूर्ण नंबर सीरीज

5

मध्यम

 

समीपता

Scroll left or right to view full table

 

5

आसान- मध्यम

Scroll left or right to view full table

इस सेक्शम से पूछे गए प्रश्न मध्यम कठिनाई स्तर के थे।

तार्किक क्षमता-

सेक्शन

कुल प्रश्न

पेपर स्तर

अल्फान्यूमेरिक सीरीज़

5

आसान- मध्यम

पजल और सिटिंग अरेंजमेंट

13

मुश्किल

दिशा बोध

4

आसान

रक्त सम्बन्ध

4

आसान

असमानता

5

आसान- मध्यम

अन्य

 

4

आसान- मध्यम

Scroll left or right to view full table

दिशा बोध और रक्त संबंध पर आधारित प्रश्न आसान थे जबिक पजल और सिटिंग अरेंजमेंट के प्रश्न काफी मुश्किल थे।

उत्तर कुंजी-

एसबीआई की उत्तर कुंजी जल्द जारी की जाएगी। एसबीआई क्लर्क (SBI Clerk) परीक्षा 23, 24 और 30 जून 2018 को आयोजित की गई थी। क्लर्क परीक्षा की आधिकारिक और गैर आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। कई कोचिंग सेंटर हर परीक्षा स्लॉट की उत्तर कुंजी रिलीज करते हैं।

Click Here To Read This News In English

एसबीआई क्लर्क भर्ती Previous Years Solved Papers

  • SBI IBPS PO Exam 40 Solved Papers Download
  • SBI/IBPS Solved Papers 2009 - 2016 Download

0 Comments