
सीबीएसई यूजीसी नेट (CBSE UGC NET) 2018 परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) की इस आधिकारिक वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। यूजीसी नेट (UGC NET) 2018 परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) -
- सबसे पहले वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर परीक्षा लिंक पर क्लिक करके उसमें आवश्यक जानकारी डालें।
- आवेदन पत्र में बदलाव करके आखिर में सबमिट कर दें।
- आखिर में प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
आवेदन शुल्क -
कैटेगरी |
फीस |
जनरल (General) |
1000 रु. |
ओबीसी (OBC) |
500 रु. |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यू/ट्रांसजेंडर (SC/ST/PWD/Transgender) |
250 रु. |
परीक्षा प्रारूप -
चरण |
पेपर |
अंक |
प्रश्न |
समयावधि |
पहला |
I |
100 |
50 |
1 घंटा |
दूसरा |
II |
200 |
100 |
|
Scroll left or right to view full table
पेपर 1- इसमें कुल 50 बहुविकल्पीय प्रकार के 2 अंक वाले प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें उम्मीदवारों के शिक्षण/अनुसंधान योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है।
पेपर 2- इस पेपर में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें विषयों के अनुसार प्रश्न पूछे जाते हैं।
नेट (NET) 2018 के प्रारूप में भी बदलाव किया गया है। उम्मीदवार यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के लिए इस लिंक www.ugc.ac.in/net/syllabus.aspx पर क्लिक करके सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। नेट (NET) 2018 परीक्षा 91 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इसके जारी किए नोटिफकेशन में परीक्षा केंद्रों के कोड देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें -
आवेदन पत्र |
6 मार्च से 5 अप्रैल 2018 |
शुल्क जमा करने का अंतिम तारीख |
6 अप्रैल 2018 |
आवेदन पत्र में सुधार प्रक्रिया |
25 अप्रैल से 1 मई 2018 |
परीक्षा |
8 जुलाई 2018 |
योग्यता -
- उम्मीदवार के पास मास्टर या समकक्ष 55% अंकों के साथ डिग्री का होना आवश्यक है। अन्य वर्ग को उम्मीदवारों के लिए 50% अंक है।
- जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए 30 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए।
- सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन करने की कोई उच्च आयु सीमा निर्धारित नहीं है।