
आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक (RRB Office Assistants Prelims) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट (RRB Office Assistants) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर http://www.ibps.in/ जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड (RRB Office Assistants Admit Card) 2018 के वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुके हैं। कैंडिडेट्स प्रवेश पत्र के प्रिंटआउट 25 अगस्त 2018 तक निकाल सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा (IBPS RRB Office Assistant Prelims Exam) 19 और 25 अगस्त 2018 को आयोजित की जाएगी। इसके परिणाम सितंबर के महीने में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा के लिए अनुमित नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र अनिवार्य है। प्रवेश पत्र में तारीख, समय और परीक्षा केंद्र से संबंधित डिटेल होती है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर जाएं।
- होमपज पर “आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स कॉल लेटर” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नई विंडो खुलेगी।
- डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि से लॉगिन करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- आखिर में प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न-
प्रीलिम्स परीक्षा (Office Assistant (Multipurpose)-
कार्यलय सहायक प्रारंभिक परीक्षा में तर्क और संख्यात्मक क्षमता विषयों से ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 45 मिनट का समय दिया जाएगा।
सेक्शन |
प्रश्न |
अंक |
तर्क |
40 |
40 |
संख्यात्मक क्षमता |
40 |
40 |
कुल |
80 |
80 |
Scroll left or right to view full table
मेन परीक्षा (Office Assistant (Multipurpose)-
सेक्शन |
प्रश्न |
अंक |
तर्क |
40 |
50 |
सामान्य जागरूकता पेपर |
40 |
40 |
संख्यात्मक क्षमता |
40 |
50 |
भाषा योग्यता (अंग्रेजी एवं हिंदी) |
40 |
40 |
कंप्यूटर ज्ञान |
40 |
20 |
कुल |
200 |
200 |
Scroll left or right to view full table
- मेन परीक्षा में 5 सेक्शन से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
8 जून 2018 से 2 जुलाई 2018 |
कॉल लेटर |
26 जुलाई 2018 |
प्रीलिम्स परीक्षा |
19, 25 अगस्त 2018 |
परिणाम |
सितंबर 2018 |
मेन परीक्षा |
7 अक्टूबर 2018 |
Scroll left or right to view full table
0 Comments