यूजीसी नेट (UGC NET) 2018- प्रवेश पत्र हुए जारी, कैंडिडेट्स यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
Published on : 21st June 2018 Author : Swati Rathore

सीबीएसई यूजीसी नेट (UGC National Eligibility Test) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। कैंडिडेट्स नेट प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.cbsenet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) के द्वारा यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
ध्यान रहें- प्रवेश पत्र ऑफलाइन नहीं भेजे जाएंगे, यानि पोस्ट नहीं किए जाएंगे। कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड के बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UGC NET 13 Years Previous Solved Papers + 6000 MCQ Combo Get it Now
नेट (National Eligibility Test) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cbsenet.nic.in/पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट 2018 प्रवेश पत्र के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट्स पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- आखिर में प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
नोटिफिकेशन |
1 फरवरी 2018 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र |
6 मार्च 2018 |
अंतिम तारीख |
6 अप्रैल 2018 |
प्रवेश पत्र |
21 जून 2018 |
परीक्षा |
8 जुलाई |
उत्तर कुंजी |
अगस्त 2018 |
यूजीसी नेट (UGC NET) प्रवेश पत्र विवरण-
- कैंडिडेट का नाम
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तिथि एवं समय
- कैंडिडेट का पता
- सब्जेक्ट का नाम
- जन्मतिथि
- कैटेगरी
- पिता का नाम
- माता का नाम
- दिशा-निर्देश
यह ऊपर दी गई सारी डिटेल प्रवेश पत्र में होनी चाहिए। उम्मीदवार ध्यान से चेक कर लें।
0 Comments