
यूजीसी नेट (UGC NET) 2018 परीक्षा के नए पैटर्न पर डालें नजर, अब तीन नहीं इतने होंगे पेपर
सीबीएसई (CBSE) की ओर से यूजीसी नेट (UGC National Eligibility Test) 2018 परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू की जा सकती है। इस साल यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अप्रैल 2018 है।
इसके अलावा इसके प्रारूप में भी बदलाव किया गया है। इस बार परीक्षा में 2 पेपर सम्मिलित किए जाएंगे। पेपर 1 में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और 1 घंटे की समय सीमा होगी। और पेपर 2 में 100 प्रश्न और 2 घंटे का समय होगा।
परीक्षा प्रारूप-
पेपर-1
प्रश्नों की संख्या |
50 |
समय |
1 घंटा |
कुल अंक |
100 |
Scroll left or right to view full table
पेपर-2
प्रश्नों की संख्या |
100 |
समय |
2 घंटे |
कुल अंक |
200 |
Scroll left or right to view full table
पहले परीक्षा तीन अनुभागों में बांटी जाती थी। अब से दो अनुभागों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
प्रश्न पत्र 1 में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न अनिवार्य प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होंगे। ये पेपर 1 के जरिए उम्मीदवारों की शिक्षण/अनुसंधान अभिरुचि का निर्धारण करना है। यह प्राथमिक रूप से उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता, व्यापक, विभिन्न सोच और सामान्य जागरूकता का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।
प्रशन पत्र 2 में उम्मीदवार द्वारा चयन किए गए विषय पर आधारित 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के अनिवार्य प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होंगे।
जे.आर.एफ में सम्मिलित होने के लिए उच्च आयु सीमा दो साल बढ़ा दी गई है। वर्तमान की उच्च आयु 28 से 30 वर्ष होगी। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.cbsenet.nic.inपर 1 फरवरी से उपलब्ध अधिसूचना देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को 6 मार्च 2018 से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
महत्वपूर्ण तारीखें-
अधिसूचना उपलब्धता |
1 फरवरी 2018 |
आवेदन पत्र |
6 मार्च- 5 अप्रैल 2018 |
आवेदन शुल्क |
6 अप्रैल 2018 |
परीक्षा |
8 जुलाई 2018 |
Scroll left or right to view full table
महत्वपूर्ण बिंदु-
- यूजीसी नेट (UGC) परीक्षा के आवेदन पत्र वेबसाइट पर जाकर भर सकेंगे।
- आवेदन पत्र मार्च और अप्रैल के महीने में जारी किए जाएंगे।
- अंतिम तारीख के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- आधार कार्ड नेट 2018 परीक्षा के लिए अनिवार्य है।
उम्मीदवार यूजीसी नेट 2017 परीक्षा का परिणाम भी देख सकते हैं इस प्रकार-
- उम्मीदवार इस लिंक http://cbseresults.nic.in/UGCpxyJan18/net_jan2018.htm
से परिणाम के होमपेज पर सीधे पहुंच जाएंगे।
- अपना आवेदन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।
- लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
- आप अपना परिणाम देख सकते हैं।
- परिणाम को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
यूजीसी के तहत सीबीएसई के द्वारा नेट (NET) परीक्षा का हर साल आयोजन किया जाता है। जिसके आधार पर जेआरएफ रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य उम्मीदवारों को चुना जाता है।
पिछले साल नेट (NET) परीक्षा का 81विषयों पर और 1700 परीक्षा केंद्रों में आयोजन किया गया था। यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा लगभग 9 लाख प्रतिभागियों ने दी थी। इस परीक्षा को लेकर कुछ छात्रों का कहना था कि पेपर I, II मध्यम और पेपर III मुश्किल आया था।
0 Comments