
सीबीएसई यूजीसी नेट (UGC National Eligibility Test) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स नेट प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.cbsenet.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। नोटिफिकेश के अनुसार, नेट (NET) 2018 परीक्षा के एडमिट कार्ड जून महीने के तीसरे हफ्ते में जारी किए जाएंगे। सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) के द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
ध्यान रहें- प्रवेश पत्र ऑफलाइन नहीं भेजे जाएंगे, यानि पोस्ट नहीं किए जाएंगे। कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट के बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नेट (National Eligibility Test) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cbsenet.nic.in/पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट 2018 प्रवेश पत्र के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट्स पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- आखिर में प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
नोटिफिकेशन |
1 फरवरी 2018 |
ऑनलाइन आवेदन पत्र |
6 मार्च 2018 |
अंतिम तारीख |
6 अप्रैल 2018 |
प्रवेश पत्र |
जून 2018 |
परीक्षा |
8 जुलाई |
उत्तर कुंजी |
अगस्त 2018 |
प्रवेश पत्र विवरण-
- कैंडिडेट का नाम
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तिथि एवं समय
- कैंडिडेट का पता
- सब्जेक्ट का नाम
- जन्मतिथि
- कैटेगरी
- पिता का नाम
- माता का नाम
- दिशा-निर्देश
यह ऊपर दी गई सारी डिटेल प्रवेश पत्र में होनी चाहिए। उम्मीदवार ध्यान से चेक कर लें।