आईबीपीएस एसओ (IBPS SO) 2017 परीक्षा का आवेदन करने का आज है आखिरी दिन
आईबीपीएस विशेषज्ञ अधिकारी (IBPS Specialist Officer) परीक्षा 2017 के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। एसओ (SO) पद के लिए अधिसूचना 27 अक्टूबर को जारी की गई थी। ऑनलाइन पंजीकरण आज यानि 27 नवंबर तक कर सकते हैं। इस पद के लिए 1315 भर्तियां निकाली गई हैं। एसओ प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा 30 और 31 दिसंबर 2017 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद योग्य अभ्यर्थी को मुख्य (Main) परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
एसओ (SO) पद को आईटी अधिकारी (स्केल-I), कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल-I), राजभाषा अधिकारी (स्केल-I), कानून अधिकारी (स्केल-I), एचआर/कार्मिक अधिकारी और विपणन अधिकारी (स्केल-I) श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।
ऐसे करें आवेदनः
- आईबीपीएस (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाएं।
- होमपेज पर एसओ (SO) लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक सूचना को भरें।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले ध्यान से एक बार जरूर पढ़ लें।
- इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
आवेदन शुल्कः
- सामान्य श्रेणी (General Category)- 600
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यू श्रेणी (SC/ST/PWD Category)- 100
महत्वपूर्ण तारीखः
- आवेदन आमंत्रित- 7 नवंबर 2017
- अंतिम तारीख- 27 नवंबर 2017
- प्रवेश पत्र- दिसंबर 2017
- प्रारंभिक परीक्षा- 30-31 दिसंबर 2017
- परिणाम- जनवरी 2018
- मुख्य परीक्षा- 28 जनवरी 2018
- परिणाम- फरवरी 2018
- साक्षात्कार की तारीख- फरवरी 2018
पदों की जानकारीः
पद का नाम (स्केल-I) |
भर्तियां |
आईटी अधिकारी (IT Officer) |
120 |
कृषि क्षेत्र अधिकारी (Agricultural Field Officer) |
875 |
राजभाषा अधिकारी (Rajbhasha Officer) |
30 |
कानून अधिकारी (Law Officer) |
60 |
एचआर/कार्मिक अधिकारी (HR/Personnel Officer) |
35 |
विपणन अधिकारी (Marketing Officer) |
195 |
कुल (Total) |
1315 |
Scroll left or right to view full table
0 Comments