एसएससी जूनियर इंजीनियरिंग(JE) 2017-18 परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे जारी

Last Modified: 20 Apr 2024

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) जूनियर इंजीनियर 2017 परीक्षा के नतीजे जल्द जारी होंगे। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। खबर के अनुसार, जेई परीक्षा 22 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी। आइए आपको बताते हैं परिणाम कैसे डाउनलोड कर सकते हैं-

ऐसे देखें रिजल्ट-

  • सबसे पहले वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक सूचना को भरकर लॉग इन करें।
  • परिणाम डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

चयन प्रक्रिया-

  • उम्मीदवारों का चयन पेपर 1 और 2 के कुल अंकों और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा-

  • पेपर 1 में 200 अंकके बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया गया था।
  • उम्मीदवारों से इन विषयों सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता से 50 अंक के प्रश्न और सामान्य इंजीनियरिंग से 100 अंक के प्रश्न पूछे गए थे।

पदों के नाम-

  1. जूनियर इंजीनियर (सिविल), सीपीडब्ल्यूडी
  2. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सीपीडब्ल्यूडी
  3. कनिष्ठ अभियंता (सिविल), डाक विभाग
  4. जूनियर इंजीनियर (सिविल), एमईएस
  5. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल), एमईएस
  6. कनिष्ठ अभियंता (मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध), एमईएस
  7. जूनियर इंजीनियर (सिविल), केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी)
  8. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  9. फारक्का बैराज परियोजना में जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  10. जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) फरकका बैराज परियोजना
  11. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), फरक्का बैराज परियोजना
  12. जूनियर इंजीनियर (सिविल), सीमा सड़क संगठन, रक्षा मंत्रालय
  13. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल), रक्षा मंत्रालय में सीमा सड़क संगठन
  14. जूनियर इंजीनियर (सिविल), सेंट्रल वाटर पावर रिसर्च स्टेशन
  15. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल), सेंट्रल वाटर पावर रिसर्च स्टेशन
  16. जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) गुणवत्ता आश्वासन नौसेना के डीटीई
  17. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) गुणवत्ता आश्वासन नौसेना के डीटीई
  18. जूनियर इंजीनियर (सिविल) राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन
  19. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन
  20. जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन

एसएससी के बारे में-

4 नवंबर 1975 में एसएससी आयोग की स्थापना की गई थी। यह आयोग मंत्रालय और सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति कराने का कार्य करता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इसके अलावा इलाहाबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई और बेंगलुरु में सात क्षेत्रीय कार्यालय है और दो उप-क्षेत्रीय रायपुर और चंडीगढ़ में भी स्थित हैं।

0 Comments