आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी (RBI Officer Grade B) 2018 के प्रवेश पत्र हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Modified: 19 Apr 2024

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को ग्रेड बी (RBI Grade B) 2018 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 16 अगस्त को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

आरबीआई प्रवेश परीक्षा के द्वारा ऑफिसर लेवल (ग्रेड बी) (RBI Grade B) की रिक्रूटमेंट की जाती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) सभी बैंकों का केंद्र है। नीचे दिए गए स्टेप्स करें फॉलो-

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र-

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर नीचे दिए गए “Opportunities@RBI” टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3- नई विंडो खुलने पर करंट वैकेंसी” टैब पर क्लिक करके कॉल लेटर ऑप्शन सेलेक्ट करें।

स्टेप 4- इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।  

स्टेप 5- इसका प्रिंट्रआउट निकाल लें।

परीक्षा पैटर्न-

  1. आरबीआई ग्रेड बी (RBI Grade B) 2018 परीक्षा दो चरण में आयोजित की जाएगी।
  2. पहले चरण में ऑब्जेक्टिव यानि वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • सामान्य जागरूकता
  • मात्रात्मक रूझान
  • तर्क
  • अंग्रेजी भाषा
  1. दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होती है। इस परीक्षा में 90 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें तीन पेपर (पेपर1, पेपर 2, पेपर 3) शामिल है। पेपर 1 में अर्थशास्त्र और सामाजिक समस्या, पेपर 2 में अंग्रेजी भाषा और पेपर 3 में वित्त और प्रबंधन से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पेपर में डिस्क्रिप्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।

इंटरव्यू स्टेज

जो कैंडिडेट लिखित परीक्षा में पास होते हैं, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यह कुल 50 अंक की होती है। इसमें अंग्रेजी या हिंदी किसी भी एक भाषा में प्रश्न के उत्तर दे सकते हैं।

Read this News in English - Click Here

RBI Officer Exam (Grade B) Previous Years Solved Papers

  • SBI IBPS PO Exam 40 Solved Papers Download
  • SBI/IBPS Solved Papers 2009 - 2016 Download

0 Comments