
आरबीआई (Reserve Bank of India) जल्द ही सहायक (Assistant) पद की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार अपना परीक्षाफल आधिकारिक वेबसाइट (rbi.org.in) पर जाकर देख सकेंगे। यह प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा 27 और 28 नवंबर को आयोजित की गई थी।
ऐसे देखें आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा का परिणामः
- सबसे पहले वेबसाइट (rbi.org.in) पर जाएं।
- होमपेज पर प्रारंभिक परीक्षा के लिंक पर क्लिक करने के बाद इसमें जरूरतमंद जानकारी को भरें।
- अभ्यर्थी का परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- बाद में इसे डाउनलोड करके आगे के लिए सुरक्षित करके रख लें।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 623 सहायक की भर्ती के लिए 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की थी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद आखिर का साक्षात्कार चरण होता है।
1 – प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा – इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षण की समय अवधि 60 मिनट होगी। इसमें अंग्रेजी भाषा, तर्क करने की क्षमता और मात्रात्मक प्रकार के सवाल होंगे। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
2 – मुख्य (Main) परीक्षा – मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय की अवधि 120 मिनट की होगी। इसमें तर्क, अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
3 – भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) – मुख्य ऑन-लाइन परीक्षा से प्रायोगिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को भाषा की प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) से गुजरना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां:
मुख्य परीक्षा तिथि- 20 दिसंबर 2017