यूजीसी आयोग ने दी जेएनयू (JNU) और एएमयू (AMU) समेत 60 उच्च शिक्षण संस्थानों को अत्यधिक स्वायत्तता

Last Modified: 19 Apr 2024

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने करीब 60 उच्च शैक्षिक संस्थानों को अत्यधिक स्वायत्तता प्रदान की है, जिसमें 5 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 21 राज्य विश्वविद्यालय, 24 डीम्ड विश्वविद्यालय, दो निजी विश्वविद्यालय और 8 स्वायत्त महाविद्यालय शामिल हैं।

मंगलवार को एक बैठक में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस फैसले को लेकर घोषणा की है। उन्होंने कहा कि संस्थानों को स्वायत्तता मिलने से वे स्वतंत्रता रूप से प्रवेश प्रक्रिया, शुल्क संरचना और पाठ्यक्रम से संबंधित फैसले खुद ले सकेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए देश के 60 शिक्षण संस्थानों को पूर्ण स्वायत्तता प्रदान की है। एचआरडी मंत्रालय ने भी ट्विट करके सूचना प्रदान की है।

देखिए लिस्ट, कौन- कौन से संस्थान है शामिल-

केंद्रीय विश्वविद्यालय-

  1. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली

 

  1. हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद

 

  1. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

 

  1. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़

 

  1. अंग्रेजी और विदेशी भाषाएं विश्वविद्यालय, तेलंगाना

Scroll left or right to view full table

राज्य स्तर के विश्वविद्यालय-

  1. जादवपुर विश्वविद्यालय, जादवपुर, कोलकाता
  2. अलगप्पा विश्वविद्यालय, कराईकुडी
  3. नालसर विश्वविद्यालय कानून, तेलंगाना
  4. सावित्रीबाई फिल्म पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
  5. आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम
  6. राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय दिल्ली, द्वारका
  7. उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर
  8. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र
  9. श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति
  10. उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद
  11. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर
  12. जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू
  13. मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर
  14. अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई
  15. पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़
  16. काकतिया विश्वविद्यालय, वारंगल
  17. पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला
  18. राजीव गांधी कानून विश्वविद्यालय, पटियाला
  19. राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय ओडिशा, कटक
  20. मद्रास, चेन्नई विश्वविद्यालय
  21. गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार

इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करके बाकी के 24 डीम्ड विश्वविद्यालय, दो निजी विश्वविद्यालय और 8 स्वायत्त महाविद्यालय की सूची देख सकते हैं।  http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1525479#.WrE3iXpWgxs.twitter

Read this News In English

UGC NET Exam Previous Years Solved Papers

  • UGC NET Paper 2 Solved Papers - 44 Subjects (E-Book) Download
  • CTET Paper I & Paper II Previous Year Solved Papers (2011 - 2016) (E-Book) Download
  • UGC NET 14 Years Previous Solved Papers + 6000 MCQ Combo (E-Book) Download
  • UGC NET Paper 1- 6000 MCQ (E-book) Download
  • UGC NET Paper 1- 14 Year Solved Paper (E-book) Download

0 Comments