आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी (RRB Group D Answer Key) 2018- परीक्षा उत्तर कुंजी से संबंधित पूरी जानकारी

Last Modified: 11 Apr 2024

हर साल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड/ आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट (RRB Group D Recruitment) के द्वारा बंपर वैकेंसी निकाली जाती है। आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) 2018 भर्ती के लिए 62907 पदों की घोषणा की गई है। आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) की गेटमैन/ पोस्टमैन/ पोर्टर/ हेल्पर और अन्य कई पोस्ट के लिए रिक्रूटमेंट की जाती है।

आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके आवेदन करने की अतिंम तारीख 31 मार्च 2018 है। रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) की परीक्षा अगस्त 2018 में आयोजित की जाएगी।  

रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D)  2018 के एडमिट कार्ड आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर परीक्षा से 10 दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स सीबीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 2018 को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि को सुरक्षित करके रखें। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र के साथ आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज एक फोटो ले जाना अनिवार्य है।   

इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। कैंडिडेट उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

ऐसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड-

  • सबसे पहले क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2018’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर उत्तर कुंजी पीडीएफ ब्राउज़र पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आखिर में प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) 2018 आवेदन प्रक्रिया-

रेलवे ग्रुप डी भर्ती (Railway Group D Recruitment) 2018 के लिए रेलवे आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। हर स्टेट की अलग-अलग आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट दी गई हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरआरबी

वेबसाइट

अहमदाबाद

www.rrbahmedabad.gov.in

अजमेर

www.rrbajmer.gov.in

इलाहाबाद

www.rrbald.nic.in

बेंगलुरु

www.rrbbnc.gov.in

भोपाल

www.rrbbpl.nic.in

भुवनेश्वर

www.rrbbbs.gov.in

बिलासपुर

www.rrbbilaspur.gov.in

चंडीगढ़

www.rrbcdg.gov.in

चेन्नई

www.rrbchennai.gov.in

गोरखपुर

www.rrbgkp.gov.in

गुवाहटी

www.rrbguwahati.gov.in

कोलकाता

www.rrbkolkata.gov.in

मुंबई

www.rrbmumbai.gov.in

पटना

www.rrbpatna.gov.in

रांची

www.rrbranchi.gov.in

सिकंदराबाद

www.rrbsecunderabad.nic.in

Scroll left or right to view full table

आवेदन शुल्क-

कैटेगरी

फीस

जनरल/ ओबीसी

400 रु.

एससी/ एसटी/ पीडब्लयूडी/ महिला/ ट्रांसजेंडर

250 रु.

Scroll left or right to view full table

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रु. और अन्य एससी/ एसटी/ पीडब्लयूडी/ महिला/ ट्रांसजेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रु. पूरा शुल्क वापस कर दिए जाएगा अगर वो परीक्षा में भाग लेते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें-

कार्यक्रम

तारीख

आवेदन शूरू

10 फरवरी 2018

अंतिम तिथि

31 मार्च 2018

प्रवेश पत्र

अगस्त 2018

परीक्षा की तिथि

अगस्त/ सितंबर 2018

Scroll left or right to view full table

चयन प्रक्रिया-

आरआरबी ग्रुप डी का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाता है।

  • कंप्यूटर आधारित पेपर
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन

1. परीक्षा में सामान्य ज्ञान/ जागरूकता/ गणित/ तर्क आदि विषयों से ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

2. प्रश्नों की संख्या कुल 100 होगी, जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

3. प्रश्न 10वीं कक्षा के सिलेबस के आधार पर होंगे।

4. आरआरबी ग्रुप डी 2018 परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

5. उम्मीदवारों को तीनों चरणों के बाद आखिर में पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

Click Here To Read This Article In English

Related Posts:

0 Comments